गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : संवाद।
गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। सपाइयों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपाई हाथ में बाबा साहब आंबेडकर का चित्र लेकर पहुंचे थे। कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने को लेकर उनकी वहां पर तैनात पुलिस फोर्स से झड़प हो गई।