फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से 50 हजार का इनामी

विज्ञापन
गिरफ्तार रेहान - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी गैंग सरगना रेहान को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को टीम ने उसे कानपुर नगर के ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी कोखराज थाना क्षेत्र के चमरूपुर गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ जिले और अन्य जनपदों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैनी पुलिस और एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम को आरोपी की तलाश थी। मुखबिर की सूचना और अभिसूचना संकलन के आधार पर 10 नवंबर को संयुक्त टीम ने कानपुर के जूही थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी कर रेहान को गिरफ्तार कर लिया। वह कोखराज थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। मामले की विवेचना सैनी थाने से की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार रेहान पुत्र मुस्तफा उर्फ बन्ने के खिलाफ वर्ष 2010 से अब तक कुल 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में भी उसके खिलाफ सैनी थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसटीएफ प्रयागराज की फील्ड इकाई और सैनी थाना पुलिस शामिल रही।
अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार के इनामी आरोपी को सैनी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। अपराध में संलिप्त अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

सत्यनारायण, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें