फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आश्वासन ही समाधान... 43 शिकायतों में से एक का निदान

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित आईं। संपूर्ण समाधान दिवस पर आईं 43 शिकायतों में से सिर्फ एक मामला ही हल हो सका। बाकियों के लिए आश्वासन ही समाधान रहा।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी सरकारी व निजी भूमि पर अवैध कब्जे, निर्माण, खेतों की पैमाइश, खसरा-खतौनी में नामांतरण समेत अन्य समस्याएं लेकर पहुंचे। मुनीरपुर हरदरमऊ गांव की अंजली देवी ने बताया कि पति महेश कुमार की एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है।
घर आने-जाने के पुराने रास्ते पर पड़ोस के एक दबंग ने कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया है। विरोध करने पर गालीगलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी। इस पर डीएम ने नायब तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं, चरवा कोतवाली के रहौनी गांव निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि बलीपुर टाटा गांव के एक युवक ने जनवरी 2021 में उनसे 64 हजार रुपये उधार लिए थे। छह महीने में लौटाने का वादा करने के बावजूद रकम वापस नहीं की। 20 जून 2024 को एसपी कार्यालय में शिकायत के बाद समझौता हुआ, फिर भी भुगतान नहीं किया गया।
पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से पीड़ित ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई। डीएम ने सीओ अभिषेक सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार, सीओ अभिषेक सिंह, नायब तहसीलदार संजय सिंह, सौरभ सिंह अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें