फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Tue, 07 Feb 2017 12:15 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
election
विज्ञापन
नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को जिला मुख्यालय में खूब चहल-पहल रही। नामांकन के लिए प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगाया। समर्थकों की भीड़ के साथ आए 32 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सबसे दिलचस्प यह रहा कि चायल सीट से कांग्रेस की ओर से रामयज्ञ द्विवेदी और तलत अजीम ने पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के लिए दोनों नेताओं ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। चायल सीट से 16, सिराथू से 14 और मंझनपुर विधानसभा के लिए दो नामांकन हुए।
विज्ञापन


चायल विधानसभा सीट से सोमवार को सबसे पहले कांग्रेस पार्टी की ओर से रामयज्ञ द्विवेदी ने अपना पर्चा दाखिल किया। इसके बाद इसी सीट से कांग्रेस पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष तलत अजीम भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। दोनों प्रत्याशियों ने कांग्रेस के ए और बी फार्म का इस्तेमाल अपने नामांकन में किया। इसी सीट से राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी से अशर्फीलाल, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी की ओर से हरिहर ने नामांकन किया। निर्दलीय प्रत्याशी मो. फारुख, राष्ट्रीय जनाधार पार्टी से अरुण कुमार, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से तेज सिंह, शिखा सरोज, फूलचंद्र, भारतीय राष्ट्रीय आम जन सेवा पार्टी से प्रमोद कुमार, राष्ट्र व्यापी जनता पार्टी से मनोज कुमार त्रिपाठी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से राम विलास पासवान, निर्दल रूपचद्र, महेंद्र कुमार चौधरी आिद ने नामांकन किया। सिराथू विधानसभा सीट से राष्ट्रीय समाज पक्ष से वीरेंद्र कुमार शुक्ला, भारतीय कृषक दल की ओर से जेतवन प्रसाद, राष्ट्र व्यापी जनता पार्टी से गोविंद नारायण, अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) से विश्वजीत सिंह, सर्वश्रेष्ठ दल पार्टी से अजय कुमार, निर्दल वलीउल्ला,  मुमताज, परिवर्तन समाज पार्टी की ओर से हीरालाल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से शिवसिंह,  निर्दल उम्मीदवार मिथलेश कुमार, रणवीर सिंह, आफताब, बसपा के प्रत्याशी सईदुररब की पत्नी शीबा ने भी पर्चा दाखिल किया है। मंझनपुर सीट से बालचंद्र, जयकरन ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें