करारी कस्बा स्थित सब्जी की दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों में हरी सब्जियों की मांग तेजी से बढ़ गई है। ऐसे में दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। सब्जी विक्रेता विक्कू अग्रहरि ने बताया कि पालक, मेथी, सरसों का साग, बथुआ, हरी मटर, गाजर और मूली की बिक्री में इजाफा हुआ है। सुबह और शाम के समय बाजारों में रौनक बनी रहती है। दुकानदारों का कहना है कि ठंड के चलते हरी सब्जियों की बिक्री में 15 से 20 फीसदी तक वृद्धि हुई है। हालांकि, कोहरे और ठंड की वजह से कभी-कभी बाजार में आवक प्रभावित होती है, जिससे कुछ सब्जियों के दाम मेंउतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है।
ग्राहक सानू, राहुल, विकास ने बताया कि सर्दी में हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, इसलिए इनकी मांग लगातार बनी हुई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि ठंड के मौसम में सब्जियों का कारोबार और रफ्तार पकड़ेगा।