फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : युवती की विदाई होते ही युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की जान देने की कोशिश

Fri, 08 May 2026 06:35 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

प्रेमिका की शादी और अगले दिन उसकी विदाई एक युवक के लिए ऐसा सदमा बन गई कि उसने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर डाली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
कौशाम्बी में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका की शादी और अगले दिन उसकी विदाई एक युवक के लिए ऐसा सदमा बन गई कि उसने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर डाली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने समय रहते युवक को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के पीतांबरपुर गांव का है। जहां रामराज नाम का एक युवक गांव की ही एक युवती से लंबे समय से प्रेम करता था। युवक के परिजनों के अनुसार, युवक को उम्मीद थी कि किसी तरह युवती की शादी रुक जाएगी, लेकिन बृहस्पतिवार को शादी के बाद युवती की विदाई हो गई।

इससे परेशान होने कर रामराज शुक्रवार सुबह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर न आने पर घरवालों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो युवक फांसी के फंदे पर लटक रहा था। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


युवक और युवती के प्रेम संबंधों को लेकर घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। युवक की हालत को लेकर परिवार में चिंता का माहौल है। सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास गया था। समय रहते परिजनों की देखा तो उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें