फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ चौकियों में भोजन, पेयजल, लाइफ जैकेट की करें व्यवस्था

विज्ञापन
Arrange for food, drinking water and life jackets in flood posts - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बाढ़ चौकियों में भोजन, पेयजल, लाइफ जैकेट की करें व्यवस्था
विज्ञापन

संभावित बाढ़ के मद्देनजर जनपद के नोडल अधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास, मत्स्य समन्वय तथा पशुधन एवं जनपद के नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार और विशेष सचिव विद्या शंकर सिंह ने शनिवार को संभावित बाढ़ के मद्देनजर प्रशानिक तैयारियों की समीक्षा की। अफसरों ने संभावित बाढ़ को देखते हुए चौकियों पर पीआरडी जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बाढ़ ग्रस्त इलाके किसानों को फसल का बीमा करा लेने के की सलाह दी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में बैठक के दौरान प्रमुख सचिव ने कहा बाढ़ चौकियों में भोजन, पीने के पानी, शौचालय, दवा, लाइफ जैकेट, खाद्य सामग्री, साफ. सफाई एवं जनरेटर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था सम्बंधित विभाग करें। बाढ़ चौकियों में जवानों की तैनाती की जाए। बाढ़ के मद्देनजर किसानों को फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित किया जाए। जिससे बाढ़ से नष्ट होने वाली फसलों का किसानों को उचित लाभ मिल सके। डीजल, मिट्टी का तेल, तथा खाद्य सामग्रियों का स्टॉक सुनिश्चित किया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखी जाए। बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम तथा उसके उपचार के लिए आवश्यक दवाओं के छिड़काव की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण कराने तथा संभावित बाढ़ के मद्देनजर पशुओं के लिये पर्याप्त मात्रा में चारा की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। विद्युत के जर्जर तारों एवं पोल को ठीक कराने का निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्रमुख सचिव व विशेष सचिव को आश्वस्त किया कि निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी इन्द्रसेन सिंह, अपर जिलाधिकारी मनोज, सभी एसडीएम आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें