मेडिकल कॉलेज में 14 प्रोफेसरों की हुई थी तैनाती, सिर्फ छह ने ही संभाली जिम्मेदारी
फोटो- 31
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मेडिकल कॉलेज में नियुक्त किए गए 14 प्रोफेसरों में से अब तक सिर्फ छह ने ही ज्वाइन किया है। जबकि, इन्हें दिया गया 15 दिन का वक्त बीत चुका है। शेष बचे आठ प्रोफेसरों को कॉलेज प्रशासन की ओर से 15 दिन की मोहलत और दी गई है। इसमें अवधि में इन्होंने ज्वाइन न किया तो नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी।
इसी साल जुलाई में मेडिकल कॉलेज के लिए 14 प्रोफेसरों की भर्ती हुई थी। इनमें तीन एसोसिएट और 11 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। पांच दिसंबर को इन प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र दिया गया था। 15 दिन के अंदर इन सभी प्रोफेसरों को कार्यभार ग्रहण करना था, लेकिन सिर्फ छह प्रोफेसरों ने ही ज्वाइन किया। वहीं, आठ प्रोफेसरों ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी प्रोफेसरों के ज्वाइन न करने पर अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। इन्हें 15 दिन की और मोहलत देकर कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी ज्वाइन न करने पर नियुक्ति निरस्त करने की चेतावनी दी है।
इन प्रोफेसरों ने किया ज्वाइन
मेडिकल कॉलेज में नवनियुक्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार शुक्ला, डॉ. अरिंदम चक्रवर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंकित तिवारी, डॉ. सुचिन, डॉ. अभिनव, डॉ. विशाखा दीक्षित ने ज्वाइन कर लिया है।
इन प्रोफेसरों का आना है बाकी
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम रानी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रखर जायसवाल, डॉ. शैलजा मौर्य, डॉ. दीक्षा सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. गनेश सिंह, डॉ. पंकज कुमार तिवारी, डॉ. अभिषेक शुक्ला ने अभी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
-
नवनियुक्त छह प्रोफेसरों ने ही ज्वाइन किया है। अन्य प्रोफेसरों को 15 दिन का समय और दिया गया है। इसमें वह ज्वाइन नहीं करते हैं तो नियुक्ति निरस्त करके पुन: भर्ती की जाएगी।
डॉ. एसके शुक्ला, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज