फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए पांच जनवरी तक करें आवेदन

Wed, 18 Nov 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज के बेलहट स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवंबर से पांच जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को आयोजित होगी। कक्षा छह में 140 और कक्षा नौ में दो रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के ऐसे बच्चे पात्र होंगे, जिनका पंजीकरण 30 अक्तूबर 2026 तक कम से कम तीन वर्ष पुराना और नवीनीकृत हो। एक श्रमिक के अधिकतम दो बच्चे आवेदन कर सकते हैं। कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चे भी निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। कुल सीटों में 50 प्रतिशत बालिकाओं के लिए आरक्षित हैं।

इन कार्यालयों से मिलेंगे आवेदन पत्र

कक्षा छह के लिए जन्मतिथि एक मई 2015 से 31 जुलाई 2017 और कक्षा नौ के लिए एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए। आवेदन पत्र श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, जिला प्रोबेशन कार्यालय, बीएसए और डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा upbocw.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें