यह सभी महिलाएं संदीपनघाट थाना क्षेत्र के गोलकैयापुर गांव की हैं और मीटिंग में मंझनपुर जा रही थीं। सोना देवी, संगीता देवी, सीता देवी, गीता देवी, अंजली देवी को मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज में एसबीआई बैंक के सामने ओवर टेक करने के प्रयास में एक अप्पे आटो पलट गया। आटो में सवार दर्जन भर से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। यह सभी महिलाएं समूह की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंझनपुर जा रही थीं। आटो पलटने के बाद भीड़ जुट गई। उनको निकालकर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
यह सभी महिलाएं संदीपनघाट थाना क्षेत्र के गोलकैयापुर गांव की हैं और मीटिंग में मंझनपुर जा रही थीं। सोना देवी, संगीता देवी, सीता देवी, गीता देवी, अंजली देवी को मूरतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से इन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इसमें तीन महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है।