फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटा अप्पे, चार जख्मी

Wed, 05 Nov 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
किरण, घायल।
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के नगिया मई गांव के पास मंगलवार को दोपहर सवारी लेकर जा रहा अप्पे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चालक हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सिराथू कस्बे से एक अप्पे सवारी लेकर मंझनुपर की ओर जा रहा था। जैसे ही अप्पे नगिया मई गांव के मोड़ के पास पहुंचा, अचानक नियंत्रण खोने से सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में किरण देवी पत्नी दिलीप निवासी रूप नारायनपुर, रफीक पुत्र अब्दुल निवासी रहीमपुर मौलानी करारी, किशोरी लाल निवासी मालकसद्दी व लवलेश निवासी सेलरहा पश्चिम घायल हो गए।
इसी बीच चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की जानकारी के बाद पहुंची एबुंलेंस से सभी को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया गया।

किरण, घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें