फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में गोली लगने के बाद घायल गोकश जफर अहमद। स्रोत- मीडिया सेल
विज्ञापन
संदीपनघाट पुलिस व एसओजी टीम की मंगलवार को सुबह गोकशी करने के आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं दूसरे को पुलिस ने भागते हुए पकड़ लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने ऑटो से गोमांस बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि संदीपनघाट थाना क्षेत्र के भीटा गांव में कुछ लोग गोकशी कर मांस को फुटकर बेचने के लिए ऑटो से कहीं लेकर जा रहे हैं। जानकारी होते ही संदीपनघाट पुलिस व एसओजी टीम सक्रिय हो गई। गांव के बहार पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए जुट गए। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।
एक गोली जफर अहमद पुत्र वकील अहमद निवासी सैयदसरावां चरवा के पैर में लगी और वह गिर गया। जबकि उसका साथी नबीउल्लाह पुत्र अमानत उल्ला निवासी जलालपुर बोरियों संदीपनघाट भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से बोरे में भरे गोमांस, ऑटो, तमंचा, चापड़, चाकू, कारतूस बरामद किया है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं गोमांस को नष्ट कराते हुए पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस हिरासत में गोली लगने के बाद घायल गोकश जफर अहमद। स्रोत- मीडिया सेल

पुलिस हिरासत में गोली लगने के बाद घायल गोकश जफर अहमद। स्रोत- मीडिया सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें