फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ कार्डधारक लामबंद

Tue, 19 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के बंजर गोइठा गांव के कार्डधारकों ने कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दो महीने से खाद्यान्न और केरोसिन नहीं वितरित किए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को ग्रामीणों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। डीएम ने कार्डधारकों को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


मंझनपुर विकास खंड के बंजर गोइठा गांव की रहने वाली रामपति, उर्मिला देवी, सुगीता देवी, छन्गू पासी, दुलारे पासी, सूरजदीन, फूलेचंद्र, कमलेश रैदास, रामचंद्र पाल, लोलरी, छितनी, रानी, गोगवा, सतनी, गीता देवी, मालती आदि कार्डधारकों ने बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले का दुकानदार गरीबों को खाद्यान्न न वितरित करके बाजारों में बेच रहा है। आरोप है कि दो महीने से कार्डधारकों को राशन और केरोसिन नहीं वितरित किया गया है।

कालाबाजारी और घटतौली का विरोध करने पर दुकानदार और उसके परिवार के लोग मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। कोटेदार की मनमानी से खफा कार्डधारकों ने सोमवार को मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। कार्डधारकाें की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें