फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के खिलाफ एक और एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

मंझनपुर निवासी युवक ने लिखाया धोखाधड़ी का केस, तीन साल पुराना है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाने वाले प्रापर्टी डीलर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हो गई है। मंझनपुर निवासी एक युवक ने उस पर धोखाधड़ी का इल्जाम लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे के नेता नगर मोहल्ला निवासी मो. असलम ने बताया कि वर्ष 2016 में मूरतगंज के वसीम अहमद व उसके साथी खुशी केसरवानी ने साझे में जमीन खरीदने के नाम पर उससे करीब सात लाख रुपये लिए थे। बाद में इन लोगों ने जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। पीड़ित का कहना है कि पहले जालसाज रुपये मांगने पर मामले को टाल रहे थे। इसके बाद रकम लौटाने का दबाव बनाने पर जानलेवा धमकी देने लगे। इससे परेशान पीड़ित ने दो दिन पहले आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि आरोपी प्रापर्टी डीलर वसीम की पत्नी साएदा कोतवाली पुलिस पर अपने पति की पिटाई का आरोप लगा चुकी हैं। उसने इंसाफ के लिए खून से लिखा खत सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें