चरवा कोतवाली क्षेत्र के धमसेड़ा गांव में भूमि विवाद के मुकदमे में गवाही देने से रोकने के लिए विपक्षी ने उनके साथ मारपीट की। घायल ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
धमसेड़ा गांव निवासी इंद्रनारायण के मुताबिक गांव के ही एक युवक का घूरी गांव निवासी कंधई लाल से भूमि विवाद चल रहा है, जिसका वाद न्यायालय में विचाराधीन है। वह कंधई लाल की ओर से गवाह हैं।
आरोप है कि विपक्षी लगातार उसे गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। शुक्रवार सुबह वह खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में विपक्षी ने उसे रोक लिया और गवाही देने को लेकर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी।