मूरतगंज। संदीपन घाट कोतवाली के बलिहावां देह पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध किसान को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
चरवा कोतवाली के जुगवा गांव निवासी गन्ना लाल यादव (65) खेती-किसानी करते थे। बृहस्पतिवार को वह मूरतगंज बाजार से धान का बीज खरीद कर वापस घर जा रहे थे। रास्ते में बलिहावां देह स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता कि इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। मूरतगंज चौकी प्रभारी अनुराग कुमार सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।