कड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से कड़ा के कुबरीघाट पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आरती का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। छेदीलाल राजाराम साहू इंटर कालेज की ओर से प्रदूषण एवं वन संरक्षण की रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय पांडेय व संचालन आशीष विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल, डीएफओ रामसिंह यादव, ईओ दिनेश सिंह, दीपा श्रीवास्तव, पप्पू मोदनवाल, पिंटू केसरवानी, उमेश पटेल,अंजनी पांडेय, आशीष विश्वकर्मा, अमित निषाद आदि भक्त मौजूद रहे। इसी तरह नेवादा क्षेत्र के उमरवल यमुना घाट पर हरिकीर्तन के साथ भव्य आरती की गई। इस मौके पर नोडल अधिकारी बीडीओ चायल दिनेश कुमार, आईएसबी अजय कुमार, सचिव संदीप सिंह, अखिलेश सोनी, ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह, समस्त स्टॉफ व गांववासी मौजूद रहे।