फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बोरिंग के लिए बने गड्ढे में डूबकर मासूम की गई जान

विज्ञापन
मृतक आकृति की फाइल फोटो।
विज्ञापन
पइंसा कोतवाली के जगन्नाथपुर गांव में शुक्रवार सुबह हैंडपंप की बोरिंग के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में एक मासूम डूब गई। गड्ढे से निकालकर परिजन सीएचसी सिराथू ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन




करारी कोतवाली के तैयबपुर मंगौरा निवासी अजय प्रताप की जगन्नाथपुर गांव के विनोद कुमार के घर ससुराल है। अजय की पत्नी इन दिनों अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी आकृति को लेकर मायके आई थी। विनोद ने दरवाजे पर हैंडपंप की बोरिंग के लिए पानी भरने को गड्ढा खोदवाया था। शुक्रवार सुबह अजय की डेढ़ वर्षीय बेटी आकृति खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में गिर गई।
काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो खोजबीन के दाैरान लोगों की निगाह पानी भरे गड्ढे पर पड़ी। आननफानन आकृति को गड्ढे से निकालकर सीएचसी सिराथू ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आकृति को मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव तैयबपुर मंगौरा ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें