क्षेत्र के बहुंगरी गांव स्थित फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को ग्रेडर मशीन की चपेट में आए अज्ञात साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की बहुत कोशिश करने के बाद अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।
बृहस्पतिवार को चौकीदार सुग्गी लाल निवासी बेनीराम कटरा के तहरीर पर पुलिस ने (सीएसआईएल) कंपनी के गाड़ी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात साइकिल सवार बुजुर्ग की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया, अखबार व अन्य प्रकार की कोशिश की जा रही है।