फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अवैध शराब, डीजे की तेज आवाज व संवेदनशील क्षेत्रों में सख्ती के निर्देश

Sat, 28 Feb 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बैठक के दौरान मौजूद अ​धिकारी- प्रशासन - फोटो : गांधी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र।
विज्ञापन
होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोजित बैठक में प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट और सख्त निर्देश जारी किए। अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने उदयन सभागार में संबंधित अधिकारियों व संभ्रांत नागरिकों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और अवैध शराब, डीजे की तेज आवाज व संवेदनशील क्षेत्रों में सख्ती के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों से पीस कमेटी बैठकों और अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि होली जुलूसों के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल व मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई जाए और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर निरंतर मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को सीएचसी/पीएचसी स्तर पर चिकित्सकों व आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें