फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब : ऐसा स्कूल, जहां सिर्फ एक छात्र को पढ़ा रहे गुरूजी, रजिस्टर में पंजीकृत हैं 21 बच्चे

Thu, 11 Aug 2022 01:36 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

बाबा का पुरवा उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक विद्यासागर पांडेय की तैनाती की गई है, लेकिन बुधवार को विद्यालय में पढ़ने के लिए महज एक ही छात्र आया। जबकि विद्यालय के रजिस्टर में 21 बच्चों का नाम दर्ज है।
विज्ञापन
बाबा का पूरा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में एकमात्र छात्र को पढ़ाते शिक्षक - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनने में हैरानी जरूर होगी, लेकिन यह हकीकत है। कौशाम्बी ब्लॉक के बाबा का पूरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत तो 21 विद्यार्थी हैं, लेकिन पढ़ने शायद ही कोई यहां पढ़ने आता हो। बुधवार को विद्यालय में तैनात शिक्षक सिर्फ एक विद्यार्थी को पढ़ाते मिले।

विज्ञापन



बाबा का पुरवा उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक विद्यासागर पांडेय की तैनाती की गई है, लेकिन बुधवार को विद्यालय में पढ़ने के लिए महज एक ही छात्र आया। जबकि विद्यालय के रजिस्टर में 21 बच्चों का नाम दर्ज है। प्रतिदिन 7-8 बच्चों की हाजिरी भी लगाई जाती है। गांव के राकेश कुमार, भोला प्रसाद सरोज, राजेश कुमार, अजय आदि का कहना है कि गांव में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 45 से 50 के आसपास है।


लेकिन वह गांव के विद्यालय में जाने के बजाय पड़ोसी गांव गोइठा प्राइमरी स्कूल जाते हैं। इस बारे में बच्चों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सही ढंग से पढ़ाई नहीं होने के कारण वह दूसरे गांव के स्कूल जाते हैं। बताया कि सप्ताह में कई दिन तक विद्यालय बंद रहता है। एबीएसए बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि बाबा का पुरवा उच्च प्राथमिक विद्यालय का पिछले दिनों निरीक्षण किया गया था। प्रधानाध्यापक की लापरवाही मिलने पर उजागर होने पर उन्हें सस्पेंड भी किया जा चुका है। अब फिर से निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें