फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्रगणक सम्मानित

Tue, 02 Jun 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए ​शिक्षक। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) का कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने वाले 10 प्रगणकों को सोमवार को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रथम चरण का कार्य सबसे पहले पूर्ण करने वाले प्रगणक रितु सिंह, राज सिंह, संतलाल, विकास कुमार पांडेय, संतोष कुमार, नीरज श्रीवास्तव, मोहम्मद शाहनवाज, प्रवीण कुमार, अनीता देवी एवं उमा यादव को प्रशस्ति-पत्र देकर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय गतिविधियों में से एक है। इसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण और संसाधनों का समुचित वितरण सुनिश्चित किया जाता है।उन्होंने सभी प्रगणकों से जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपादित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें