फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जमीन बैनामा में 11 लाख ठगी का आरोप

Fri, 20 Mar 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अटसरांय गांव की ममता देवी पत्नी बसपा नेता राजू गौतम ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी और धमकी देने का आरोप लगाया है। ममता देवी का कहना है कि अजुहा कस्बे के एक रेस्टोरेंट संचालक से 50 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हुआ था। आरोप है कि 11 लाख रुपये देने के बाद जब रजिस्ट्री की बात की गई तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक महिला की तहरीर पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बसपा नेता राजू गौतम सहित अजुहा कस्बे के संजय कबाड़ी के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की थी। क्षेत्राधिकारी सिराथू संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस तहरीर दी गई थी। दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह-समझौता करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें