क्षेत्र के छिमिरछा गांव की एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर उसके बेटे का जबरन निकाह कराने और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।
एफआईआर के अनुसार छिमिरछा निवासी सहीना बेगम पत्नी अजीउल्ला ने बताया कि उनका बेटा मो. फयाज एक अगस्त 2025 को मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के हकीम उल्ला, उनकी पत्नी मोसिना बानो और बेटियां खतीजा, मन्तशा व रुबीना उसे जबरन घर के अंदर ले गए और रुबीना बानो के साथ निकाह पढ़ाने लगे।
विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी गई। डर के कारण फयाज ने निकाह कबूल कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि 12 जनवरी 2026 को हकीम उल्ला ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की तथा सामान तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी।