फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शिक्षकों से सहायक लेखाकार के जरिये वसूली का आरोप, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल बीआरसी की बीईओ पर सहायक लेखाकार के साथ मिलकर शिक्षकों से वसूली का आरोप लगा है। प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई तो हरकत में आए बीएसए ने सात दिनों में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री व महानिदेशक स्कूल शिक्षा को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि बीईओ हीना सिद्दीकी की शह पर लेखाकार गिरधर दुबे कंपोजिट ग्रांट व खेल-कूद की सामग्री खरीद में 10-10 फीसदी, आंगनबाड़ी स्टेशनरी व इको क्लब की धनराशि में 50-50 फीसदी की वसूली कर रहे हैं। यदि प्रधानाध्यापक इनकी बात नहीं मानते उनको निलंबित कराने की धमकी दी जाती है।
आरोप है कि वर्ष 2023-24 में आंगनबाड़ी प्रशिक्षण कराने के नाम पर जारी पूरी धनराशि बिना एक दिन का प्रशिक्षण कराए ही निकाल ली गई। वर्ष 2023-24 में बीआरसी कंटीजेंसी मद का भुगतान फर्जी तरीके से हुआ है। इसके लिए जिन बिलों का प्रयोग किया गया है, वह भी फर्जी हैं। बीआरसी कंटीजेंसी में वर्ष 2024-25 में दो लाख रुपये, कंप्यूटर के नाम पर 50 हजार रुपये निकाला गया है।
विज्ञापन

नाश्ता व अन्य कार्यक्रम की फोटो भेजते हुए आरोप लगाया कि इसके लिए जेम पोर्टल से खरीदारी होनी थी लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। आउट ऑफ स्कूल के प्रशिक्षण के नाम पर आठ-10 खास लोगों को बुलाकर कोरम पूरा करते हुए गबन किया है। इसी प्रकार टीएलएम के 1000 रुपये भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। आरोप लगाया कि लेखाकार ही बीईओ के पोर्टल का उपयोग करते हैं।
वहीं, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों से वसूली की जाती है। इसके लिए उन्होंने कई विद्यालयों का उदाहरण भी दिया। इसी प्रकार बीईओ के खिलाफ 18 बिंदुओं पर अलग-अलग आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है। मुख्यमंत्री की शिकायत के बाद बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बीईओ को नोटिस देकर सात दिनों में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें