फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: खुलेंगी 15 सोलर शॉप, महिलाओं को मिलेगी संचालन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के आठ ब्लॉकों में दो-दो सोलर शॉप खोली जानी है। महिलाओं को इसके संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए ब्लॉकों ने 15 दुकानों का प्रस्ताव दिया है। नेवादा ब्लॉक में अभी तक सिर्फ एक ही दुकान का प्रस्ताव आया है। शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एलआरएलएम (राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन) योजना से जिले में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके लिए जिले के आठ ब्लॉकों में महिलाओं को सोलर शॉप खोलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सभी ब्लॉकों के स्वयं सहायता समूहों से सोलर शॉप खोले जाने के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे।
आठ ब्लॉकों से 15 दुकानों के लिए प्रस्ताव आए हैं। नेवादा ब्लॉक से केवल एक ही दुकान के लिए प्रस्ताव मिला है। निर्देश के बाद भी दुकान की संख्या नहीं बढ़ी। ऐसे में यहां से एक दुकान का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन




सोलर शॉप पर मिलेंगे पार्ट्स, लोग कर सकेंगे खरीदारी

- सरकार जिले में पीएम सूर्य घर योजना का संचालन कर रही है। घरों को सोलर योजना से रोशन करने के साथ ही निजी नलकूप भी सोलर पैनल से संचालित हो रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर संचालित इन दुकानों के लिए जिन पार्ट्स की जरूरत होगी, वह इन दुकानों पर आसानी से उपलब्ध रहेंगे।

-

जिले के आठ ब्लॉकों में दो-दो सोलर शॉप खोला जाना है। इसके लिए शासन स्तर से प्रस्ताव मांगा गया था। आठ ब्लॉक से 15 दुकान का प्रस्ताव भेजा गया है। नेवादा ब्लॉक से केवल एक ही दुकान का प्रस्ताव मिला है। अन्य कोई प्रस्ताव मिलता है तो उसे भेज दिया जाएगा। - दिव्यांशु सिंह, जिला मिशन प्रबंधक, एलआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें