रुबी के मौत के एक घंटे बाद मायके वालों को मिली जानकारी
रूबी के भाई नूर मोहम्मद ने बताया कि उसके बहन की मौत शाम 5:30 बजे के आसपास ही हो गई थी, लेकिन ससुराल वालों ने उसे शाम 6:30 बजे घटना की जानकारी दी। क्योकि वह हत्या के बाद शव को गायब करना चाह रहे थे, लेकिन पुरखास के बगल में पठन पुरवा गांव में ब्याही बड़ी बहन गडाल को रूबी के मरने की जानकारी तुरंत ही मिल गई थी और वह रूबी के ससुराल पहुंच गई थी। बड़ी बहन के पहुंचने पर रूबी के ससुराल वाले अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके और मजबूरन उन्हें जानकारी देनी पड़ी।