फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ड्राई डे पर शराब बिक्री का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के दिन ड्राई डे के बावजूद देशी शराब की बिक्री किए जाने का आरोप सामने आया है। मामले से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अजुहा स्थित देशी शराब की दुकान बंद होने के बावजूद सेल्समैन अमन दुकान के छेद से चोरी-छिपे शराब बेच रहा था।
लोगों के मुताबिक सुबह 10 बजे से पहले भी ठेके के आसपास शराब खरीदने वालों की आवाजाही देखी गई। वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आबकारी निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बंदी के दिन शराब बिक्री के आरोप में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें