फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाऊ पूत थे तीनों, परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बंथरी गांव के समीप शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर मौत का शिकार बने बाइक सवार तीनों लोग परिवार के कमाऊ पूत थे। सभी के परिवारों की आर्थिक स्थित बेहद खराब है। तीनों की एक साथ मौत से तीन परिवारों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। घरवालों की आर्थिक मदद करने के लिए तीनों ने मजदूरी करने के अलावा वेटर का काम शुरू किया, लेकिन कुछ ही समय में सभी की अकाल मौत हो गई। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव उनके गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। देर शाम शोकाकुल माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के अकबरपुर गुहौली निवासी धर्मू मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। धर्मू के छह बेटे व एक बेटी में बंशी (17) चौथे नंबर का था। घर की आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने के कारण बंशी ने गेस्ट हाउस में वेटर का काम शुरू किया।
वैवाहिक कार्यक्रम नहीं होने पर वह अपने पिता के साथ मजदूरी भी करने जाता था। इसी तरह भैरव के छह बेटों में कल्लू चौथे नंबर पर था। कनैली कोठी स्थित में हाईस्कूल के छात्र रहे कल्लू ने अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए वेटर का काम शुरू किया था। इसी तरह समुंदर भी मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। उसका बेटा मिथुन भी कल्लू व वंशी के साथ वेटर का काम करता था।
विज्ञापन

सभी एक ही बस्ती में रहते हैं और आपस में दोस्त थे। शनिवार रात तीनों दोस्त एक ही बाइक से सरायअकिल के गेस्ट हाउस में वेटर का काम करने आ रहे थे। इस दौरान बंथरी गांव के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में तीनों साथियों की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। घर-परिवार के लोग सुबह से ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव अकबरपुर गुहौली पहुंचे तो समूची बस्ती में मातम छा गया। शाम को शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बहन की चौथी से पहले हुई भाई की मौत
बंथरी के समीप हुए हादसे में मारे गए मिथुन की बहन शिमला की शादी 20 अप्रैल को थी। 21 को दुल्हन की विदाई हुई। इस बीच शनिवार रात उसे अपने भाई की मौत की जानकारी मिली वह गश खाकर गिर पड़ी। ससुराल पक्ष के लोग उसे दिलासा देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें