फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लक्ष्य’ से एक समान व्यवस्था में हो जाएंगे देश के सभी अस्पताल

Tue, 16 Apr 2019 12:12 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले के सारे अस्पतालों में एक समान व्यवस्था के लिए मिशन ‘लक्ष्य’ से सर्वे कराया जा रहा है। अस्पताल में मानक के हिसाब से ओटी का समान, वार्ड, रंग और पर्दा तक एक जैसा होगा। यह व्यवस्था पूरे देश के अस्पतालों में लागू होगी। जिला अस्पताल में इसकी शुरुआत  हो गई है।
विज्ञापन



मिशन ‘लक्ष्य’ की टीम ने जिले में डेरा डाल दिया है। यह टीम फिलहाल अभी जिला अस्पताल का सर्वे कर रही है। ऑपरेशन थियेटर में किस मानक के यंत्र, बिजली व टेबल होनी चाहिए, उसकी व्यवस्था कराई जा रही है। वार्ड में सरकारी मानक वाले रंग का ही पर्दा लगाया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल के सारे विंग में भी एक समान व्यवस्था की जा रही है। सीएमएस डॉ. दीपक सेठ ने बताया ‘लक्ष्य’ के तहत देश के सभी अस्पतालों में एक समान व्यवस्था रखने के लिए कहा गया है। टीम सर्वे के लिए आई है। वह मानक के हिसाब से काम करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें