अफजलपुर सातो घोसियाना नई बस्ती में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में अकबरपुर ने सातो घोसियाना को 32 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अकबरपुर टीम ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। टीम की ओर से सुनील ने 14 गेंदों में 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सातो घोसियाना की टीम अकबरपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी।
पूरी टीम 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सुनील को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का सम्मान दिया गया। मुकाबले में अंपायरिंग की जिम्मेदारी सुरेंद्र निषाद व अर्जुन निषाद ने निभाई। स्कोरिंग सिकंदर ने की। इस दौरान मुन्नू तिवारी, आलोक, सूरज, सोनू, सुमेर आदि रहे।