सकाढ़ा तिराहे पर पुलिस कर्मियों का दिशा निर्देश देते एएसपी। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल
माघ मेला को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी जेपी पांडेय ने शनिवार देर शाम कोखराज, सकढ़ा तिराहा और बरीपुर बाईपास डाइवर्जन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।