फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आकाश ने दिल्ली के काले पहलवान को चित कर जीता दंगल चैंपियन का खिताब

Fri, 23 Oct 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विजेता पहलवान आकाश को साइकिल से किया गया पुरस्कृत। स्रोत: आयोजक - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
गांधीनगर में सद्भावना दंगल कमेटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय दंगल में बृहस्पतिवार को बमरौली के आकाश पहलवान ने दिल्ली के काले पहलवान को पटखनी देकर दंगल चैंपियन का खिताब जीत लिया। वहीं, जिला चैंपियनशिप में टेवां के राजेश और तहसील चैंपियनशिप में लालता पहलवान ने बाजी मारी।
विज्ञापन


दंगल चैंपियन के फाइनल में बमरौली के आकाश पहलवान ने दिल्ली के काले पहलवान को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया। विजेता आकाश को एक साइकिल और 3100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। जिला चैंपियनशिप के मुकाबले में टेवां के राजेश पहलवान विजेता बने, जबकि सैयद सरावां के गोलू पहलवान उपविजेता रहे। राजेश को हैवेल्स का पंखा और 2500 रुपये का पुरस्कार दिया गया।

तहसील चैंपियनशिप में लालता पहलवान ने बाजी मारी। भेलखा के धर्मेंद्र पहलवान उपविजेता रहे। लालता को मिक्सर मशीन और 2100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। दंगल का आयोजन अध्यक्ष धर्मनारायण, उपाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, मुख्य सलाहकार उदयश्याम और कोषाध्यक्ष लालता प्रसाद की देखरेख में किया गया।

विजेता पहलवान आकाश को साइकिल से किया गया पुरस्कृत। स्रोत: आयोजक- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें