फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकुट पूजन के साथ अजुहा की रामलीला शुरू

विज्ञापन
Ajuha's Ramlila starts with crowning - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मुकुट पूजन के साथ अजुहा की रामलीला शुरू
विज्ञापन

अजुहा। स्थानीय बाजार की रामलीला का शुक्रवार रात मुकुट पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। 10 दिवसीय रामलीला का शुभारंभ सिराथू विधायक शीतला प्रसाद ने किया। पूजा के बाद नारद मोह की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

अजुहा रामलीला का में पंडित महेश्वरी द्विवेदी ने पूजन कराया। पूजा होने के बाद भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार केसरवानी ने बताया कि दस दिन लीला प्रसंग दिखाए जाएंगे। इसके बाद दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। मंचन चित्रकूट से आए कलाकार कर रहे हैं। मुकुट पूजा के दौरान अजुहा कस्बा सहित आस-पास गांव से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस मौके पर चेयरमैन अनिल कुमार निर्मल, ओमप्रकाश कुशवाहा, पंधारी सरोज, रवि कुमार वैश्य, शंकर लाल केसरवानी, गुलाब चंद मौर्य, आशीष कुमार मोदनवाल, विपिन कुमार मोदनवाल, आशीष कुमार चक, अंजनी कुमार पांडेय, डॉ. संतलाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें