फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: त्याग व समर्पण की प्रतिमूर्ति थीं अहिल्याबाई

Sun, 25 May 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। भाजपा के जिला कार्यालय मंझनपुर में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित लगी प्रदर्शनी का जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने शनिवार को फीता काट कर शुभारंभ व अवलोकन किया। उन्होंने रानी अहिल्याबाई होल्कर को त्याग व समर्पण की प्रतिमूर्ति बताया।
विज्ञापन

धर्मराज ने बताया कि वह सनातन संस्कृति से अगाध प्रेम करने वाली थीं। अहिल्याबाई होल्कर का जीवन इस बात का ज्वलंत प्रमाण है कि उन्होंने व्यक्तिगत सुख सुविधाओं और यहां तक कि गहरे निजी दुखों को भी परे रखकर अपने संपूर्ण जीवन में प्रजा के कल्याण और लोकहित को सर्वोपरि प्राथमिकता दी। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, अरविंद द्विवेदी, जिला मंत्री दिनेश पांडेय, नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी, भरवारी नगर अध्यक्ष कविता पासी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मंझनपुर हुबलाल दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें