फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मां शीतला के जयकारों से गूंजा अगियौना, आषाढ़ मेले के दूसरे दिन भी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
अगियौना मेले  मेले में झूले का आनंद लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
अगियौना में आषाढ़ मेले के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मां शीतला का दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर शाम तक चला। इस मौके पर महिलाओ व बच्चों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

अगियौना गांव में हर साल आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी से तीन दिन भव्य मेला लगता है। मेला में कई जिलों से भक्त मां का दर्शन पूजन करने आते हैं।
मेला आठ जुलाई से शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को मेले का दूसरा दिन था। सुबह से ही मां शीतला का दर्शन करने के लिए भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया। दोपहर दो बजे के बाद भक्तों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई।
भक्तों ने नारियल, फूल, माला, धूप, दीप नैवेद्य से विधि-विधान से पूजा कर मां से सुख समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में घंटा की ध्वनि व मां के जयकारे से गूंजता रहा।
विज्ञापन

मां शीतला का दर्शन के बाद मेले में महिलाओं ने घरेलू के साथ सौंदर्य सामग्री की खरीदारी करती दिखाई दीं। वहीं बच्चों ने मनपसंद खिलौने खरीदे। मेले लगे झूलों का भी लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।
मेला सकुशल संपन्न करने के लिए इंस्पेक्टर संजय यादव भारी फोर्स के साथ मेले में बराबर भ्रमण करते दिखाई दिए।

अगियौना मेले  मेले में झूले का आनंद लेते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें