अजुहा कस्बे के नयानगर मुहल्ले में मंजू देवी (35) अपने तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। शनिवार को सुबह फूल तोड़ने के बाद घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकप बोलेरो की चपेट में आ गई।
नगर पंचायत अजुहा कस्बे में शनिवार को सुबह सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार पिकप बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे के बाद असंतुलित हुई पिकप सड़क के किनारे नाले में चली गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। नागरिकों ने तत्काल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चालक को भी अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
अजुहा कस्बे के नयानगर मुहल्ले में मंजू देवी (35) अपने तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। शनिवार को सुबह फूल तोड़ने के बाद घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकप बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसे के बाद महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना के बाद चालक ने भी संतुलन खो दिया और गाड़ी लेकर सड़क के किनारे नाले में घुस गया। इससे अफरातफरी मच गई। तत्काल एंबुलेंस से मंजू देवी और वाहन चालक को अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया।