फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : सड़क पार कर रही महिला को रौंदने के बाद तेज रफ्तार पिकप नाले में पलटी, महिला की मौत

Sat, 27 Jul 2024 11:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

अजुहा कस्बे के नयानगर मुहल्ले में मंजू देवी (35) अपने तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है।  शनिवार को सुबह फूल तोड़ने के बाद घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकप बोलेरो की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत अजुहा कस्बे में शनिवार को सुबह सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार पिकप बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे के बाद असंतुलित हुई पिकप सड़क के किनारे नाले में चली गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। नागरिकों ने तत्काल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चालक को भी अस्पताल भेजवाया। 

विज्ञापन


अजुहा कस्बे के नयानगर मुहल्ले में मंजू देवी (35) अपने तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है।  शनिवार को सुबह फूल तोड़ने के बाद घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकप बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसे के बाद महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना के बाद चालक ने भी संतुलन खो दिया और गाड़ी लेकर सड़क के किनारे नाले में घुस गया। इससे अफरातफरी मच गई। तत्काल एंबुलेंस से मंजू देवी और वाहन चालक को अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें