फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 17 Feb 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
नीरज की फाइल फोटो
विज्ञापन
कोखराज के मुस्तफाबाद गांव निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक ननिहाल से दावत खाकर वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मुस्तफाबाद गांव निवासी नीरज (25) पुत्र स्वर्गीय राम सजीवन रविवार रात करीब 9 बजे ननिहाल नैनबारा से दावत खाकर बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही नीरज ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीरज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी शादी हो चुकी थी और उनकी एक वर्ष की मासूम बेटी है।
विज्ञापन

पिता का निधन करीब 15 वर्ष पहले हो चुका है, जिससे परिवार की पूरी जिम्मेदारी नीरज पर ही थी। उनके दो छोटे भाई-बहन भी हैं। नीरज की मौत से पत्नी रूपा देवी रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें