फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पत्नी से झगड़ाकर मजदूर फंदे से लटका, मौत

Wed, 30 Jul 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के रक्सराई गांव में सोमवार रात पत्नी से झगड़े के बाद एक मजदूर फंदे से लटक गया। मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खुदकुशी की वजह परिजनों से जानी फिर पूछताछ के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन

रक्सराई निवासी 50 वर्षीय यशवंत राव के बेटे अनुराग राव ने बताया कि आए दिन शराब पीने के बाद परिवार में किसी न किसी बात को लेकर वह झगड़ा किया करते थे। सोमवार शाम भी मां रीना देवी से पिता यशवंत ने झगड़ा किया। इसके बाद खाना खाकर अपने कमरे में चले गए।
सुबह काफी देर तक न उठाने पर अनुराग ने आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो यशवंत का शव फंदे से लटक रहा था। रोने-चीखने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह फिंगर प्रिंट टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। निरीक्षण के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें