विधायक पूजा पाल ने कहा, बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत के बाद पुलिस के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर जल्द से जल्द प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही।
हर्रायपुर गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को मौके पर पहुंची विधायक पल्लवी पटेल के बाद सोमवार को विधायक पूजा पाल मौके पर पहुंचीं। विधायक ने सरकार पर निशाना साधा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विधायक पूजा पाल ने कहा, बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत के बाद पुलिस के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर जल्द से जल्द प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही।
कोतवाली इलाके के हर्रायपुर गांव में रविवार रात अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे आक्रोशित होकर वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए कारीगर बुलाए और क्षतिग्रस्त प्रतिमा ठीक करा दी थी। निरंजन प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी तो दूर पहचान तक नहीं हुई है।