सरायअकिल कोतवाली के डिहवा कटैया गांव में लाठी डंडे से लैश हमलावरों ने सगे भाइयों को जमकर पीटा। घटना की शिकायत लेकर वह थाने जाने लगे तो रास्ते में स्कार्पियो से कुचल कर जान लेने का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डिहवा कटैया निवासी फुरकान ने बताया कि उसकी गांव के इकबाल, इरफान, तुफैल, फुजैल, अफगान, फैजान, गुलफाम, व अमन से रंजिश है। शनिवार करीब 11 बजे सभी आरोपी एकराय होकर उसके घर पर चढ़ आए व गाली-गलौज करने लगे। फुरकान व उसका भाई सलमान बाहर निकले तो सभी ने लाठी-डंडे से उसे जमकर पीटा। जान बचाने के लिए वह व उसका भाई सलमान घर के अंदर भागे तो हमलावर भी पीछे से पहुंच गए।
धक्का देकर दरवाजा तोड़ते हुए अंदर पहुंचे व गृहस्थी का समान तोड़ डाला। सलमान छोटे भाई इमरान के साथ बाइक से घटना की सूचना देने कोतवाली जा रहा था तभी पीछे स्कार्पियो पर सवार होकर आए हमलावरों ने बाइक में पीछे से धक्का देकर गिरा दिया। गाड़ी से उतरने के बाद हमलावरों सलमान के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। जिससे सलमान की हालत नाजुक बनी है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
मां-बेटे ने विवाहिता को पीटा, मुकदमा
पश्चिमशरीरा कोतवाली के चांदेराई निवासी सुखलाल ने बताया कि शनिवार की शाम पड़ोसी अमर सिंह की पत्नी व उसकी पत्नी सुमित्रा के बीच मामूली बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद पड़ोसन ने बेटे धर्मेंद्र को बुलाते हुए सुमित्रा देवी को पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।