फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी के बाद अब यूरिया का संकट

Mon, 18 Dec 2017 09:49 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रबी की खेती शुरू होते ही जिले की साधन सहकारी समितियों में उर्वरक का संकट बना है। डीएपी के बाद अब यूरिया की किल्लत खड़ी हो गई है। समितियों में यूरिया न होने से किसान महंगे दामों पर निजी दुकानदारों से खाद खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


रबी की बुवाई नवंबर माह के पहले सप्ताह से ही शुरू हो जाती है। 15 नवंबर के बाद से रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बुवाई जोर पकड़ लेती है। गेहूं की बुवाई करने वाले किसानों को डीएपी की आपूर्ति जिले की 62 साधन सहकारी समितियों से होती है। इस साल बुवाई शुरू होने के बाद किसानों को पहले डीएपी के संकट से जूझना पड़ा। किसानों ने किसी तरह गेहूं की बुवाई कर ली तो अब उन्हें पहली सिंचाई के बाद यूरिया के संकट से जूझना पड़ रहा है। 62 समितियों में लगभग 40 से यूरिया गायब है।

समितियों में यूरिया न मिलने से किसान खुले बाजार में दुकानदारों से उर्वरक खरीदकर फसलों में डालने के लिए मजबूर हैं। बानगी के तौर में साधन सहकारी समिति म्योहर, संचवारा, बसुहार आदि को लिया जा सकता है। यहां पर पखवारे भर से यूरिया गायब है। जिले में यूरिया के संकट से जूझ रहे किसानों का हाल बेहाल है। विभागीय सूत्रों की मानें तो परिवहन समस्या के चलते समितियों में यूरिया नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें