फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पाकर खिले श्रमिकों के चेहरे

Sat, 13 Dec 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नवीन मंडी स्थल ओसा में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्रम विभाग में पंजीकृत 260 श्रमिकों को विधायक सिराथू वाचस्पति ने साइकिल वितरित किया। साइकिल पाकर मजदूर खुशी से झूम उठे। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को विभाग द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और बड़ी संख्या में मजदूरों  को लाभान्वित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित साइकिल वितरण समारोह का विधायक सिराथू वाचस्पति ने शुरूआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी राजमणि यादव ने कहा कि सरकार द्वारा मजदूरों के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। पर उनका प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण श्रमिकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। डीएम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को योजनाओं का प्रचार-प्रसार करके बड़ी संख्या में मजदूरों को योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया है।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि 18 से 60 वर्ष की उम्र के उन सभी मजदूरों  को जिन्होंने 12 महीने में 90 दिन तक निर्माण श्रमिक के रूप में कार्य किया हो। इनका श्रम विभाग में पंजीयन कराया जाता है। रजिस्ट्रेशन के बाद इन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सिराथू वाचस्पति ने कहा कि सपा सरकार की ओर से मजदूरों  के बेहतरी के लिए छोटी-बड़ी कुल 15 योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें दुर्घटना बीमा योजना, मातृत्व हितलाभ, शिशु हितलाभ, मेधावी छात्र पुरस्कार, गंभीर बीमारी सहायता, कामगार श्रमिक पुत्री विवाह अनुदान, निर्माण कामगार अक्षमता पेंशन, सौर ऊर्जा, आवास सहायता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं साइकिल सहायता योजना शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन श्रमायुक्त डॉ. एसएन यादव ने किया। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन मधुलिका मिश्रा, सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा, बीएसए एके सिंह, डीपीओ राकेश मिश्रा, सीवीओ डॉ. एसपी पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, किरन चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें