फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आधार सत्यापन के बाद ही मिलेगा वजीफा

Mon, 10 Jun 2019 12:29 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिछले सालों में छात्रवृत्ति को लेकर कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके मद्देनजर सभी शिक्षण संस्थाओं से वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019-20 के छात्रों की सूची और उनका आधार नंबर का ऑनलाइन सत्यापन कराने का निर्देश निदेशक समाज कल्याण ने दिया है। इसके बाद उनका आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए एक से 15 जून तक का समय निर्धारित किया गया है। विभाग इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए छात्रों का डाटाबेस तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जिले के 10 वीं और 11 वीं के छात्रों के आधार कार्ड का अब ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। सब कुछ सही मिलने पर ही छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति भेजी जाएगी। सत्यापन प्रक्रिया से गुजरने के कारण छात्रवृत्ति में गड़बड़ी की गुंजाइश बहुत कम बचेगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा जनपद के सभी इंटरमीडिएट तथा हाईस्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को पत्र भेज दिया गया है। आधार नंबर से छात्र का नाम, पिता और पति का नाम, पता आदि का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को आवेदन फार्म में भरने के बाद भी आवेदन पत्र जमा होगा। ऐसे में सभी छात्रों के पास आधार नंबर होना चाहिए। जिनके पास आधार नंबर नहीं हैं, वह अपना आधार बनवा लें और कालेज को उपलब्ध करा दें। ताकि, उन्हें वजीफा का लाभ मिल सके।

पिछले सत्र 2018-19 में अनुसूचित जाति और अनसूचित जनजाति के छात्रों का डेटाबेस अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। इसके मुताबिक, छात्र ऑनलाइन आवेदन की छाया प्रति, वर्तमान स्टेट्स और अन्य साक्ष्य लेकर 17 जून तक अपना डाटा दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें