फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ससुराल में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत

Mon, 14 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक मूलचंद्र की फाइल फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन
नगर कोतवाली के गौसपुर टिकरी गांव में शनिवार शाम ससुराल में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी, ससुर पड़ोसियों के साथ उसे अस्पताल ले गए। जहां पड़ोसियों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ऊनौ गांव निवासी मूलचंद्र (35) की ससुराल गौसपुर टिकरी गांव में है। साल भर से मूलचंद्र अपने ससुराल गौसपुर टिकरी में ही घर बनाकर रहने लगा था। शनिवार शाम किसी बात पर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। झगड़े से क्षुब्ध होकर मूलचंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी।
पत्नी गीता ने पुलिस को बताया कि मूलचंद्र मुंह से झाग निकलता देख उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां, डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पत्नी गीता देवी, बेटे लालमन, राजमान, राजपाल व बेटी अर्चना की रो-रोकर हालत खराब है। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक मूलचंद्र की फाइल फोटो- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें