संदीपन घाट थाना के कशिया पूरब गांव में दंपती की पिटाई कर हमलावरों ने मासूम बच्ची को उठाकर सड़क पर पटक दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कशिया पूरब निवासी तौकीर अहमद पुत्र लईक अहमद ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि छह जुलाई की सुबह वह अपने घर के समीप बैठा था। तभी पड़ोसी आकर पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी पीटा।
यही नहीं आरोपियों ने पत्नी की गोद में रही तीन साल की बेटी को उठाकर सड़क पर पटक दिया। पिटाई से दंपती व उनकी बेटी को गंभीर चोटें आईं हैं। मामले में संदीपनघाट थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अफजाल, रईश, अली अहमद, कादिर व नबील के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विद्युतकर्मी की मौत मामले में ऑटो चालक पर केस
मंझनपुर। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बड़े गांव के समीप शनिवार को हादसे में संविदा विद्युतकर्मी की मौत मामले में आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी सिकंदरपुर बजहा निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र कुमार शनिवार को ड्यूटी करने करारी के अर्का महमदपुर उपकेंद्र जा रहे थे। बड़े गांव के सामीप पीछे से आए तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार संविदाकर्मी की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो चालक सुभाष निवासी मुंडेरा थाना धूमनगंज जिला प्रयागराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। संवाद