सौरईं बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार की सुबह टॉफी खाने से एक ही परिवार की चार बच्चियां बीमार हो गईं थीं। चारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर तीन को प्रयागराज स्थित सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय (चिल्ड्रेन हॉस्पिटल) रेफर किया गया, जहां दो बहनों की मौत हो गई थी।
कड़ाधाम कोतवाली के सौंरई बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार को जहरीली टॉफी खाने से दो सगी बहनों की मौत हो गई थी। दो बच्चियां गंभीर रूप से बीमार हो गई थीं, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 65 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद अस्पताल में भर्ती बच्ची वर्षा ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि सौरईं बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार की सुबह टॉफी खाने से एक ही परिवार की चार बच्चियां बीमार हो गईं थीं। चारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर तीन को प्रयागराज स्थित सरोजनी नायडू बाल चिकित्सालय (चिल्ड्रेन हॉस्पिटल) रेफर किया गया, जहां दो बहनों की मौत हो गई थी। एक बच्ची वर्षा की हालत गंभीर बनी थी। रविवार को वर्षा ने भी दम तोड़ दिया।