फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कचहरी परिसर में 24 करोड़ की लागत से बन रहा अधिवक्ता कक्ष

Wed, 15 Oct 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
न्यायालय परिसर का निर्माणाधीन अ​धिवक्ता भवन। संवाद
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बहुमंजिला भवन का निर्माण तेज गति से जारी है। लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अधिवक्ता कक्ष की सात मंजिला इमारत का ढांचा तैयार हो चुका है। अब भवन के फिनिशिंग और आंतरिक कार्य होंगे। बार एसोसिएशन की ओर से भवन को और विस्तारित करने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि जिले में करीब 1000 पंजीकृत अधिवक्ता हैं, जबकि लगभग 700 जूनियर अधिवक्ता और सहयोगी कर्मचारी नियमित रूप से न्यायालय में कार्य करते हैं। यहां रोजाना करीब ढाई हजार वादकारी अपने मुकदमों के सिलसिले में पहुंचते हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त स्थान की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
भवन के निर्माण की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड) को सौंपी गई है। प्रस्तावित भवन में लगभग 100 कमरे बनाए जा रहे हैं। इनमें अधिवक्ताओं के बैठने के साथ ही मीटिंग और परामर्श के लिए विशेष हॉल की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन

पूर्व बार अध्यक्ष नर नारायण मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बताया कि बार एसोसिएशन ने मौजूदा सात मंजिला ढांचे में चार और मंजिलें बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। फिलहाल निर्माण कार्य जारी है। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई है कि तैयार होने के बाद यह भवन जिले की पहचान बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें