फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार

विज्ञापन
सिराथू तहसील में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
समस्याओं का निराकरण नहीं होने से नाराज सिराथू तहसील के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को ज्ञापन सौंपते हुए दो दिन के भीतर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

सिराथू तहसील एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल पाल व महामंत्री रामकरन यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण को लेकर तहसील स्तर पर पहल नहीं हो रही है।
जबकि बंटवारे और हदबंदी के मामलों में तेजी से कार्रवाई करने की मांग लगातार हो रही है। लेकिन, स्थानीय स्तर पर इसपर ध्यान नहीं दिया जाता। इसके साथ ही उन्होंने सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बालेंद्रधर द्विवेदी, चौधरी करन सिंह, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, हरिमोहन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें